मुरार में चूड़ी की दुकान में लगी आग से लाखों रूपये की चूडि़यां और फर्नीचर जलकर हुआ राख

ग्वालियर. मुरार सदरबाजार के सौदागर संतर में शनिवार की रात को एक चूडी व कंगन शॉप में अचानक आग लग गयी। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। एक बार चूडि़यों में आग भड़की तो उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। फायर ब्रिगेड दस्ते घटनास्थल पर पहुंचकर पानी फायर कर आग पर काबू पाया गया।
लेकिन तक तक दुकान में रखा लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदारों ने अभी रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए नया माल भरा था। आग की सूचना मिलते ही महापौर डॉ. शोभा सिकरबार, विधायक सतीश सिकरबार, मुन्नाला गोयल पहुंच गये। महापौर ने पीडित व्यापारी को अपनी तरफ से 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी है।

आग में जली हुईं चूडियां व कंगन
आग में जली हुईं चूडियां व कंगन

मुरार के सदर बाजार के पास सौदागर संतर है। यहां अमन चूड़ी व कंगन पैलेस है। दुकान के बाहर ही बिजली का पोल है। शनिवार रात 8.30 बजे के लगभग अचानक बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी उड़कर दुकान में आकर गिरीं। लाख की चूड़ियों ने तत्काल आग पकड़ लिया। दुकान मालिक व स्टाफ जब तक कुछ समझ पाते आग फेल गई। दुकानदार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन जब तक कोई आता आग बेकाबू हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस सहित अन्य व्यापारीगण वहां पहुंच गए और दमकल दस्ते को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपायुक्त फायर सेफ्टी डॉ. अतिबल सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड कर्मियों ने पानी फायर कर आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान में रखा लाखों रुपए का माल जल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *