बीजेपी ने की चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा, सीएम शिवराज और 4 केंद्रीय मंत्रियों समेत 21 सदस्य शामिल
भोपाल. मध्यप्रदेश में चुनावी तैयारियों में जुटी बीजेपी ने चुनाव प्रबंधन समिति, घोषणा पत्र समिति और जिला संयोजकों की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व वाली चुनाव प्रबंधन समिति में सीएम शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय जैसे सीनियर नेताओं समेत 21 नेताओं को जगह मिली है। इसमें 5 आमंत्रित सदस्य है। पूर्व मंत्री जयंत मलैया को घोषणा समिति का प्रमुख और प्रभात झा को सह प्रमुख बनाया गया है। इस समिति में 19 सदस्य है। इसके अलावा सभी जिलों के लिए संयोजकों की घोषणा भी की गई है।
चुनाव प्रबंधन समिति में तोमर और सिंधिया के अलावा दो केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिहं कुलस्ते शामिल है। शिवराज कैबिनेट के चार मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को जगह मिली है। चार सांसद वीडी शर्मा, राकेश सिंह, गजेंद्र सिंह और गणेश सिंह भी इस समिति का हिस्सा है। तीन विधायक अजय विश्नोई, रामपाल सिंह और प्रदीप लारिया को भी शामिल किया गया है।
बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति की सूची

बीजेपी की घोषणा-पत्र समिति की सूची



