फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न, रंग बिरंगे परिधानों में सजे धजे थे बच्चे

पूर्णतः निशुल्क हूआ आयोजन 3 साल से 12 साल तक के बच्चो ने लिया भाग रंग बिरंगे परिधानों में सजे धजे थे बच्चे
ग्वालियर -एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर आयोजित साहित्यिक एवम् सांस्कृतिक सप्ताह समारोह का आयोजन आयोजित किया जा रहा है ।आज इसका दूसरा दिन था इसके आयोजन के अन्तर्गत 29 जुलाई शनिवार को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। यहां आयोजन स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर प्रातः 10: 30 से आयोजित किया गया।
इस आयोजन में बच्चों को अपनी मनपसंद थीम पर तैयार होकर आना था और अपनी प्रस्तुति देना थीं  संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता उपस्थित थे ।उन्होंने गुप्त जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 3 से 12 साल तक के बच्चे भाग ले सकते थे बच्चों को रजिस्ट्रेशन ऑन स्पॉट किए गए इस आयोजन को पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया था ।निर्णायक मंडल में प्रियंका तोमर,नेहा शर्मा इस आयोजन में शामिल सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवम् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा । मुख्य संयोजिका डॉ शिखा कटठल इस आयोजन समिति के संरक्षक सुरेश गुप्ता, अंकित कटठल पार्षद, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, धर्मेन्द्र सारस्वत,अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी, शिवम् गुप्ता , मुकेश कसाव भौति वाले रहेंगे।
आज इन स्कूलों ने लिया हिस्सा
किटीज़ कॉर्नर स्कूल मिस हिल स्कूल ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल डीडी नगर आदित्य वर्ल्ड स्कूल, माकून स्कूल सिटी सेंटर सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य स्कूलों ने हिस्सा लिया मानवी नागवाणी -वृक्ष, भावेश नागवाणी- प्लास्टिक , सिद्धिमा सोनी- अहिल्याबाई अनुष्का शाक्य, मनु सिकरवार अक्षिदा चक्रवर्ती, वंशिका सेंगर, स्वकृति मिश्रा प्रतिमा यादव, मंत्रिता शर्मा – महारानी लक्ष्मीबाई, आरुष चक्रवर्ती -आर्मी मैन, जानविका उदयन, अनिका राठौड़ -इंदिरा गांधी ,लक्ष्य उदयन सुभाष चंद्र बोस,भूमि चौधरी मारवाड़ी पोशाक,पूर्वी वर्मा -वृक्ष , जानवी वर्मा- वॉटर,पारथ चौरसिया अंशुमन,- गांधी जी, आराध्या शर्मा – तात्या टोपे , भव्या जैन नव्या जैन- मॉडल, दिव्यांशी गोर – रानी अवंती बाई शौर्य सिंह राजावत-भगत सिंह , शशांक- चन्द्रशेखर आज़ाद ,अंशुल कुलश्रेष्ठ- नेहरू जी , ख़ुशी तोमर झलकारी बाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *