अनोखी भेंट देख दंग रह गए केंद्रीय मंत्री सिंधिया, हाथ लगाकर वापस लौटाया

ग्वालियर. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बकरा भेंट किया गया। अचानक मंच पर बकरा देखकर सिंधिया हैरान रह गए। हालांकि उन्होंने बकरे को हाथ लगाकर वापस सौंप दिया। सिंधिया शनिवार को ग्वालियर में खटीक समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जहां उन्होंने समाज के प्रतिभावान बच्चों और समाजसेवियों को सम्मानित किया। इसी दौरान समाज ने उन्हें बकरा गिफ्ट किया।

सिंधिया को एक कार्यक्रम में बकरा गिफ्ट किया गया। हालांकि उन्होंने हाथ लगाकर उसे वापस कर दिया। - Dainik Bhaskar

मुहर्रम पर सिंधिया ने निभाई खानदानी परंपरा
सिंधिया ने गोरखी के इमाम बाड़े में रखे गए सिंधिया राजवंश के ताजिए पर हाजिरी देकर सेहराबंदी की रस्म अदा की। इस दौरान शहरकाजी ने फातहा पढ़ा और मुल्क में अमन और सांप्रादियक सद्भाव के लिए दुआ मांगी। मुहर्रम पर सालों से राजवंश के शाही ताजिए की जियारत की परंपरा चली आ रही है। हर साल गोरखी पैलेस में शाही इमामबाड़ा बनाया जाता है। यहां सिंधिया राजवंश का ताजिया रखा जाता है और तय तारीख पर राजवंश का मुखिया सेहराबंदी करता है। इसके बाद मोहर्रम पर इसे विसर्जित किए जाने के दौरान भी शाही प्रतिनिधि मौजूद रहता है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी इसी खानदानी परंपरा को निभाया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *