SKV अन्तरंगिनी द IPSC. व्यूज़ल आर्ट फैस्ट (समापन समारोह)

ग्वालियर सिंधिया कन्या विद्यालय में तीन दिवसीय समारोह अन्तरंगिनी द आई.पी.एस.सी. व्यूज़ल आर्ट फैस्ट का भव्य समापन हुआ। जिसमें प्रसिद्ध मेजबान टीम सिंधिया कन्या विद्यालय सहित 18 अन्य विद्यालय क्रमशः मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर , मेयो कॉलेज अजमेर , बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी , एमरल्ड्स हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, डेली कॉलेज इंदौर , राजकुमार कॉलेज रायपुर , यादविंद्र पब्लिक स्कूल पटियाला , मोदी स्कूल लक्ष्मणगढ़, वेल्हम बॉयज़ स्कूल देहरादून , वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून , विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार, राजकुमार कॉलेज राजकोट , द संस्कार वैली स्कूल भोपाल , एलके सिंघानिया एजुकेशन सेंटर गोटन , पाइनग्रूव स्कूल धर्मपुर , राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर और द सिंधिया स्कूल ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में चिंकी सिन्हा जी उपस्थित थी । वे आउटलुक पत्रिका की संपादक हैं और लगभग 19 वर्षों तक पत्रकार रही हैं। उन्होंने सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की और बीबीसी, द इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया और इंडिया टुडे पत्रिका के साथ काम किया है। उन्होंने संस्कृति और राजनीति सहित कई मुद्दों पर लिखा है। उन्होंने अपने स्नातक स्तर की पढ़ाई में राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र के साथ अंग्रेजी साहित्य का अध्ययन किया और वह पटना की रहने वाली हैं।
सर्वप्रथम 8 बजे प्रतियोगिता आउटडोर लैंडस्केप पेंटिंग संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता की थीम एसेंस ऑफ़ नेचर थी। प्रत्येक विद्यालय से एक-एक प्रतिभागी ने भाग लिया यह प्रतियोगिता 3 घंटे तक चली। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रकृति की भव्यता और सुंदरता वाटर कलर पेंट से हैंडमेड/बफ पेपर पर बनानी थी। मेजबान स्कूल द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी को हाफ इंपीरियल बफ / हैंडमेड पेपर प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में सिंधिया कन्या विद्यालय से वैष्णवी गुप्ता, द संस्कार वैली स्कूल भोपाल से रिद्धिमा गोहिया, राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर से अवंतिका मिश्रा, वेल्हम बॉयज़ स्कूल देहरादून से संकल्प गुप्ता, राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर से अवंतिका मिश्रा , डेली कॉलेज इंदौर से वंशिका श्रीवास , मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर से मेहर संघेड़ा , मेयो कॉलेज अजमेर से अद्वैत चौधुरी , एमरल्ड्स हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर से लावण्या गोयल , वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून से अनया मोदी , द सिंधिया स्कूल ग्वालियर से शिवांश साहू आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया।
समापन समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का आगमन हुआ तथा उनका पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सिंधिया कन्या विद्यालय की 20 छात्राओं द्वारा वैस्टर्न बैंड की भव्य प्रस्तुति की गई। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न वाद्य यंत्रों क्रमशः गिटार , पियानो , ड्रम्स , इलेक्ट्रॉनिक गिटार , साइड ड्रम्स आदि के माध्यम से पॉपुलर सांग्स प्रस्तुत किए। तत्पश्चात एक वीडियो दिखाया गया जिसमें तीन दिन के कार्यक्रमों तथा निर्णायक गण के कैरियर की झलकियाँ थी। प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा द्वारा उदबोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने समस्त बाहर से आई टीमों का स्वागत किया तथा समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों को धन्यवाद दिया।
मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि “मैं सिंधिया कन्या विद्यालय परिवार कि आभार व्यक्त करना चाहती हूँ की उन्होंने मुझे अन्तरंगनी कार्यक्रम में आने का अवसर प्रदान किया। समस्त छात्र-छात्राओं की कला कृतियों को देखकर मन भाव विभोर हो उठा ऐसा लगता है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में हैं। उनके अनुसार आर्ट पाइनएप्पल के जैसे होती है आप या तो उसे पसंद करते है या आश्चर्य में होते है के लोग उसे कैसे पसंद करते है। उन्होंने कहा कहानी लेखन भावनाओ को उजागर करने का सबसे अच्छा माध्यम है ,हमारे अंदर की कला हमारे व्यक्तित्व में झलकती है। जर्नलिज्म एक अच्छा कोर्स है जो लड़कियों को लेना चाहिए वो उनके विकास में सहायक होता है ।” समस्त विद्यालयों से आए हुए एस्कॉर्ट्स टीचर्स को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। तत्पश्चात विद्यालय की उप-प्राचार्या श्रीमती गरिमा सांधु द्वारा पुरुस्कारों की घोषणा की गई। श्रीमती निधि रावल , श्रीमती इंदु रओ , श्री देवाशीष बेरा , नेहा घोड़के निर्णायक गैन के रूप में उपस्थित थें।
इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या- श्रीमती निशी मिश्रा, बरसर- सेल्विन माईकेल, उप प्राचार्या-श्रीमती गरिमा सांधु, इवेंट कोऑर्डिनेटर- श्रीमती शिवांगी सहाय, श्रीमती संजीता लूथरा, मीडिया प्रभारी -श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव, तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *