संविदा कर्मचारियों की पत्नियों को लाडली बहना योजना से किया गया वंचित, बहनों में भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश
बहनों ने अपने भैया शिवराज सिंह चौहान से मांगा उपहार इस रक्षाबंधन में संविदा को नियमित करदो अबकी बार
श्रीमती पूनम मिश्रा ने बताया की मध्य प्रदेश के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी अल्प वेतन भोगी संविदा कर्मचारियों की पत्नियों को भाजपा सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की जारी गाइड लाइन में अपात्र मान कर लाडली बहना योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा जिससे एक तरफ जहां संविदा कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है नियमितीकरण को लेकर वही अब संविदा कर्मचारियों की पत्नियों में लाडली बहना योजना एवम संविदा नियमितीकरण को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।
मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह भी लाना चाहती हूं कि आशा, ऊषा कार्यकर्ताओं जैसे ही यदि मध्य प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा सभी संविदा कर्मियों की पत्नियों को लाडली बहना योजना का लाभ नही दिया जाता है तो आगामी विधान सभा चुनाव में हमारा एवं हमारे परिवार का बोट भी उसी सरकार को दिया जाएगा जो हम गृहणियों का सम्मान करेगा ।
इस भीषण महंगाई में घर का खर्च चलाना अत्यंत मुस्किल हो रहा है एवं मध्य प्रदेश की अन्य सभी बहनों को लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा है । वही हम सभी संविदा कर्मचारियों की गृहणियों को लाडली बहना योजना का सम्मान नही मिल रहा है जिससे हम बहने ठगी सी महसूस कर रही हूं । अतः हम सभी संविदा की गृहणियों को भी लाडली बहना योजना का सम्मान देते हुए सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए ।
