ग्वालियर में आंबेडकर धाम बनेगा, मां पीतांबरा कारिडोर का निर्माण होगा

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई जिला खनिज प्रतिष्ठान की राज्य स्तरीय बैठक में कई बड़े कार्यों को स्वीकृति दी गई। इनमें भोपाल में महाराणा प्रताप और उनके सहयोगियों के गौरवशाली इतिहास को दर्शाते हुए पार्क विकसित करने, बलिदानियों के सम्मान में रेजांगला युद्ध स्मारक के निर्माण, बंजारी में इनडोर और आउटडोर खेल गतिविधियों के लिए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के उन्नयन और जगदीशपुर भोपाल में ऐतिहासिक व्यक्तित्वों पर केंद्रित मिनी पार्क निर्माण के कार्य शामिल हैं।

ग्वालियर में आंबेडकर धाम बनेगा, मां पीतांबरा कारिडोर का निर्माण
इंदौर स्थित नेहरू स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने, इंदौर के निकट जानापाव पहाड़ी पर रोप-वे निर्माण, ग्वालियर जिले में बाबा साहब डां.भीमराव आंबेडकर पर केंद्रित आंबेडकर धाम स्थापित करने और दतिया में मां पीतांबरा कारिडोर का निर्माण और वहां सुविधाओं का विस्तार शामिल है। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला खनिज प्रतिष्ठान में उपलब्ध राशि से जनजातीय मजरों-टोलों के विद्युतीकरण के कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएं। मूलभूत आवश्यकताओं और जन-उपयोगी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च महत्व दिया जाए। बैठक में श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव खनिज साधन राघवेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *