ग्वालियर की नई सीमा हैदर, 2 बच्चों को छोड़कर पहुंच गई पाकिस्तान

ग्वालियर. पाकिस्तान की सीमा हैदर के चार बच्चाें के साथ भारत आकर सचिन मीणा से शादी करने का मामला अभी चल ही रहा था कि अब भारत की अंजू के पाकिस्तान जाकर निकाह करने का मामला सामने आ गया है। अंजू के पति अरविंद के मुताबिक अंजू का मायका ग्वालियर में है और ग्वालियर से ही उसकी शादी अरविंद से हुई थी और वह भिवाड़ी उसके साथ आ गई थी। अंजू के पति अरविंद ने बताया है कि अंजू के स्वजन व उसका परिवार मूल रूप से गांव खरपुरा, थाना रसड़ा जिला बलिया (यूपी) का रहने वाला है, पत्नी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी, अरविंद क्रिश्चियन है जबकि अंजू हिंदू थी। अंजू ने शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। अरविंद ने बताया कि अंजू 15 साल की बेटी व छह साल के लड़के को उसके पास छोड़कर गई है। उसने बताया कि अंजू से कोई मनमुटाव नहीं, वापस लौटकर उसके साथ रहना चाहती है तो वह खुद से अलग नहीं करेगा।

Seema Haider

अंजू के ग्वालियर स्थति मायके में एंजेंसियां कर सकती है जांच
जिस तरह से अंजू के ग्वालियर होने की बात सामने आई हैं। उसके बाद ग्वालियर पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसियों के भी कान खड़े हो गए हैं। अब एजेंसिया अंजू के स्वजनों को तलाश रही हैं और वे ग्वालियर में कहां पर रहते हैं और क्या करते हैं पता लगाने में लगी हैं। हालांकि अभी तक पुलिस या किसी अन्य जांच एजेंसी से कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *