सौर ऊर्जा क्रांति आंदोलन के अन्तर्गत आयोजित दो-दिवसीय ‘सोलर फेयर’ सफलतापूर्वक सम्पन्न
ग्वालियर, मप्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा सौर ऊर्जा क्रांति आंदोलन के तहत ग्वालियर अंचल के व्यवसाईयों एवं उद्योगपतियों के साथ-साथ आम नागरिकों में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने की दृष्टि से 22 एवं 23 जुलाई को ‘चेम्बर भवन’ में आयोजित किए गए ‘सोलर फेयर’ अपने उद्देश्य की पूर्ति में शत प्रतिशत सफलता हासिल करते हुए, आज सम्पन्न हुआ । समापन अवसर पर ‘सोलर फेयर’ में शामिल हुए सभी स्टॉल संचालकों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए ।
इस दो-दिवसीय आयोजन के अवसर पर फेयर का अवलोकन हेतु आने वाले प्रत्येक विजिटर्स का पंजीयन किया गया तथा एक लक्की कूपन भरकर, ड्रॉप बॉक्स में एकत्रित कर, फेयर की समाप्ति के अवसर पर लक्की ड्रॉ निकाले गए । इसके अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं पाँच सांत्वना पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई एवं इस अवसर पर उपस्थित सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए ।
इस अवसर पर सोलर वेण्डर्स द्वारा बताया गया कि अभी ग्वालियर अंचल में जितने सोलर पैनल लगे हुए हैं, उसमें कम से कम 50 फीसदी और अधिक नवीन सोलर पैनल लगाए जाने की आवश्यकता है । साथ ही, इस सेक्टर में भविष्य की असीम संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, ग्वालियर में और अधिक वेण्डर्स की आवश्यकता है ।आज समापन कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों सहित काफी संख्या में कार्यकारिणी सदस्यगण व सदस्य महानुभावों सहित विभिन्न व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि व शहर के आम नागरिक उपस्थित थे ।
