ग्वालियर में खूनी संघर्ष, 1 की मौत, 7 घायल

ग्वालियर. बिजौली पारसेन स्थित आदिवासी का पुरा में पुरानी रंजिश पर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठियां चलीं। एक पक्ष से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों तरफ से तीन महिलाएं सहित 7 लोग घायल हुए हैं। घटनाक्रम शनिवार रात की है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजने के बाद 6 लोगों पर हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *