प्रेम प्रसंग के चलते युवक को नग्न कर पीटा, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

उज्जैन. घट्टिया थाना क्षेत्र के भान बड़ोदिया गांव निवासी युवक की कुछ बदमाशों ने नग्न कर जूते चप्पल चांटों व बेल्ट से जमकर मारपीट की थी। जिसका वीडियो भी घटना के 3 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। अब इसमें नयी जानकारी यह निकलकर सामने आ रही है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जिसकी आड़ में कुछ बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की और फिर उसकी लाश एक कुएं में मिली थी।
कौन है यह युवक
आपको बता दें कि युवक का नाम अजय सिंह निवासी भान बड़ोदिया गांव उज्जैन का निवासी है। जिसका ढाबला रहवारी की एक युवती के साथ अफेयर चल रहा था। युवक आये दिन युवती के गांव में जाता था। युवती के परिजन युवक के साथ रिश्ता तय करने को भी मान गये थे। लेकिन गांव के कुछ बदमाशों ने इस मामले का लाभ उठाया और युवक के साथ ढाबे से संबंधित पुरानी रंजिश के चलते उसे गांव में पकड़कर नग्न खूब मारा। संभवतः मारपीट और बदनामी के डर से अगले दिन युवक ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली।
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लगाये आरोप
वहीं परिजनों ने बताया कि युवक के साथ मारपीट का वीडियो लेकर ज बवह घट्टिया थाना में एफआईआर दर्ज करवाने गये तो मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया था और भगा दिया। वहीं एएसपी ने कहा कि थाना घट्टिया से उनकी बात हुई है। कोई भी परिजन थाने नहीं आया बात झूठी है। एएसपी आकाश भूरिया ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि भान बड़ोदिया  थाना घट्टिया क्षेत्र निवासी युवक की 3 दिन पहले कुएं में से लाश मिली थी. लाश को घर वाले निकाल कर जिला अस्पताल लेकर आये थे. जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम करवाया. पीएम रिपोर्ट आना अभी बाकी है. सोशल मीडिया के माध्यम से संबंधित युवक के साथ मारपीट का वीडियो अब 3 दिन बाद सामने आया है. इस संबंध में थाना घट्टिया में कोई आवेदन नहीं मिला है. घर वालो से संपर्क कर जानकारी निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *