नदी के उफनती धारा के तेज बहाव में फंसी बस, जेसीबी से यात्रियों को किया रेस्क्यू

बिजनौर. मानसून के चलते देश के अधिकांश राज्यों में मूसलाधार वर्षा जारी है। कई राज्यों में वर्षा ने बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में वर्षा के चलते जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। पिछले कुछ दिनों के दौरान उत्तरप्रदेश के भी कई इलाकों में वर्षा दर्ज की गयी है। बिजनौर में कई गांव बाढ़ से प्रभावित है। गंगा का जल स्तर बढ़ने से लोगों के घर डूब गये है।
नदी के तेज बहाव में फंसी बस
बिजनौर में भागूवाला की कोटावाली नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है। यह नदी अपने पूरे उफान पर है। इस दौरान8 नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही रूपहडिया डिपो की बस नदी के तेज बहाव में फंस गयी। बस में 2 दर्ज से अधिक यात्री मौजूद थे। नदी में बस फंसने के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गयी। पानी के तेज बहाव चलते प्रशासन को बचाव में परेशानी आ रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *