ग्वालियर किले से कूदकर युवती ने दी जान
ग्वालियर. किले से कूदकर एक युवती ने खुदकुशी कर ली। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। युवती की पहचान कुमकुम कुशवाह (20) पुत्री नरेंद्र कुशवाह निवासी आहू खाना के रूप में हुई है। उसकी शादी दिसंबर 2023 में गुढ़ा गुढ़ी का नाका इलाके में हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। शुक्रवार शाम कुमकुम कुशवाहा ग्वालियर किला पहुंची और कूदकर जान दे दी।
