जगुआर ने भीड़ को रौंदा, 9 की मौत,15 लोग घायल

अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद में इस्कॉन ब्रिज पर बुधवार की रात सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पुलिस कॉन्स्टेबल और होमगॉर्ड शामिल हैं। वहीं, हादसे में 15 लोगों के घायल होने सूचना आ रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, ब्रिज पर ट्रक ने एक थार गाड़ी को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी दौरान एक जगुआर कार भीड़ को रौंदती हुई निकल गई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *