ग्वालियर में एलिवेटेड रोड को कैबिनेट की मंजूरी
ग्वालियर. स्वर्ण रेखा नदी पर फोरलेन एलिवेटेड रोड कॉरिडोर और फ्लाईओवर बनेगा। यह मध्यप्रदेश में किसी नदी के ऊपर बनने वाला पहला एलिवेटेड रोड होगा। सेंट्रल रोड इंफ्रॉस्ट्रक्चर फंड के तहत महारानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल से गिरवाई पुलिस चौकी, एवी रोड (NH-46) तक स्वर्णरेखा नदी पर फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर, फ्लाईओवर बनेगा। इसकी लागत 926.21 करोड़ है।
इन मार्गों की भी मिली मंजूरी
सलकनपुर-नीलकछार फोरलेन निर्माण। लागत 147.92 करोड़ रुपए।
इंदौर-इच्छापुर मार्ग से ओंकारेश्वर नए बस स्टैंड तक फोरलेन निर्माण। लागत 193.22 करोड़ रुपए।
नागौद से मैहर वाया सुरदहा, परसमनिया, रामपुर, मैहर मार्ग निर्माण। 188.22 करोड़ रुपए से बनेगा।
शाहपुर, रंगोली, गिरवर, भैंसवाही, हिनगन ढाना, भोकलपुर चौराहा मार्ग निर्माण। 129.81 करोड़ रुपए से बनेगा।

