नई दिल्ली स्थित सुबह सुबह हटाई गयी दरगाह और मंदिर भी हटाने की तैयारी, भारी पुलिस बल तैनात

नई दिल्ली. भजनपुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध दरगाह और मंदिर को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसके लिये बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है। इस दौरान सबसे पहले दरगाह का हटाया गया जो लगभग 3 दशक से ज्यादा पुरानी बताई जा रही है। दरगाह हटाने के बाद मंदिर को हटाने की कार्यवाही शुरू की गयी है। जिस जगह से यह अवैध निर्माण हटाया जा रहा है। उसे वजीराबाद रोड के नाम से भी जाना जाता है।
ड्रोन से भी की जा निगरानी
लोक निर्माण विभाग की ओर से की कार्यवाही के दौरान न केवल दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहे बल्कि केन्द्रीय बलों की भी मौजूदगी रहीं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिये इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की गयी। पुलिस इस बीच माइक से भी से शांति बनाये रखने की अपील करती हुई नजर आयी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मस्जिद को पहले भी नोटिस जारी किये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *