MP के मंत्रीजी को दिल्ली दरबार में देनी पड़ी सफाई, PM की अगवानी में लगी ड्यूटी, ऐन मौके पर कटा नाम

भोपाल. मध्यप्रदेश में एक मंत्री के ग्रह-नक्षत्र इन दिनों ठीक नहीं चल रहे हैं। वैसे ये मंत्री सरकार के खास माने जाते हैं, लेकिन अपनों ने ही सरकार से इनकी शिकायत कर दी थी। मंत्री इस झंझट से निकले नहीं थे कि विपक्ष की शिकायत पर संपत्ति की जांच शुरू हो गई। अब ये मामला दिल्ली दरबार में पहुंच गया है। जिसका असर प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल दौरे के दौरान देखने को मिला। हुआ यूं कि मंत्रीजी को प्रधानमंत्री की अगवानी में तैनात किया गया था, लेकिन ऐन मौके पर उनका नाम हटवा दिया गया और उन्हें दिल्ली तलब कर लिया गया। सुना है कि मंत्रीजी दो दिन तक दिल्ली में यहां वहां सफाई देते रहे।

वैसे मंत्री कहते रहे हैं कि हमारे पुरखे बडे़ जमींदार रहे हैं। हम खानदानी पैसे वाले हैं। जो कमाया उसे हमने ही लिखित में हलफनामे में बताया है। उसी हलफनामे को आधार बनाकर विरोधी छवि खराब कर रहे हैं। वैसे मंत्री ने आरोप लगाने वाले विरोधियों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी, लेकिन अब तक ऐसा कोई कदम उठाया नहीं है। बता दें, मंत्रीजी बुंदेलखंड के ताल्लुक रखते हैं और हाल ही में अपने ही दल के नेताओं के साथ वर्चस्व की लड़ाई को लेकर चर्चा में आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *