लक्ष्मी बाई कॉलोनी के गेट पर शराबियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने पकड़ा तो मांगी माफी

ग्वालियर. बीच सड़क पर हुई शराबियों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पता चला है कि मारपीट करने वाले शराबी युवक जिस युवक को पीट रहे हैं उस शराबी युवक ने थोड़ी सी शराब ज्यादा पी ली थी जिससे नाराज होकर दोनों शराबी अपने साथी युवक को बेरहमी से लात घूसों से पीटने लगे। वही हंगामे और मारपीट को देखकर रास्ते से गुजर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई, हंगामे को देख रहे हैं एक राहगीर ने मारपीट का यह वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हंगामे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शराबियों को पकड़कर थाने ले गई है।

यह है पूरा मामला
शराबी में हुई मारपीट का यह वीडियो ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र इलाके के लक्ष्मी बाई कॉलोनी के गेट बाहर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इन तीनों शराबियों ने पहले फूलबाग चौराहे पर स्थित देशी शराब की कलारी पर बैठकर एक दूसरे के साथ जाम पर जाम टकराए लेकिन तभी तीनों शराबियों में से एक शराबी ने थोड़ी सी शराब ज्यादा पी ली यह देखकर दोनों शराबी तीसरे शराबी को बीच सड़क पर पटक कर लात घूसों से पीटने लगे। बता दें कि यह हंगामा पड़ाव थाने से 100 मीटर की दूरी पर चल रहा था लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वही रास्ते से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने हंगामे की सूचना तत्काल पुलिस को दी सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शराबियों को पकड़कर थाने ले गई, जहां पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करता है उनका सारा नशा उतर गया और उन्होंने पुलिस के हाथ पैर पकड़ कर माफी मांगने लगे। वही शराबियों ने आपसी समझौते कर लिया जिन्हें पुलिस ने आगे से इस तरह की गलती ना करने की समझाइश देकर छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *