चोर एक लाख के जेवर ले उड़े, हिसाब मिलाने पर चोरी का पता चला, चोर CCTV में कैद
ग्वालियर. सराफाबाजार की दुकान पर ग्राहक बनकर आये 2 ठगों ने एक सराफा व्यापारी को चकमा देकर 2 तोला वजनी सोने के जेबर से भरा पैकेट चोरी कर ले गये । घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के बजरंगगढ की पुलिया की है। घटना का पता शाम को चला जब हिसाब मिलाया तो एक पैकेट बालियों का गायब था। मामले का पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
आईये जानते है क्या है मामला
ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के बजरंगगढ़ पुलिया के पास रहने वाला सोलन सोनी पुत्र अशोक सोनी एक सराफा कारोबारी है और उनकी सोहन ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। सोहन के साथ ही उसका साला कहैया सोनी भी उसके साथ शॉप पर बैठता है। 22 जून को सोहन को किसी काम से शहर से बाहर जाना था तो वह दुकान की जिम्मेदारी साले कंहैया को देकर गया था। सोहन के जाने के बाद दो युवक उसकी दुकान पर आए और चांदी की हाय मांगी। कुछ देर चांदी के जेवर देखने के बाद दो सौ रुपए में एक चांदी की हाय का सौदा करने के बाद दोनों युवकों ने सोने की बाली दिखाने को कहा और इसके बाद कई सेट बाली के निकलवा लिए। इसी बीच करीब बाइस ग्राम वजनी सोने की बाली का पैकेट दोनों युवकों ने चोरी कर लिया और कुछ देर देखने के बाद वहां से निकल गए।
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
सोहन ने जब सीसीटीवी कैमरे तलाशे तो पूरी घरना का खुलासा हो गया और युवक बाली का पैकेट चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये। मामला समझ में आते ही सोहन थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सोने का हार पर पुलिस बोले
गिरवाई थाना टीआई रघुवीर मीणा ने बताया है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा। चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें चोर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं।
