CM शिवराज बोले खरगोन में बनेगा नवग्रह कॉरिडोर
खरगोन. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को खरगोन में हैं। वे यहां भाजपा की केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने पर नवग्रह मेला मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित किया। सबसे पहले सीएम शिवराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए खरगोन में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा की। उन्होंने नवग्रह कॉरिडोर बनाने का भी ऐलान किया। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा से सभा स्थल तक रोड शो करके पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।
सीएम बोले सिरवेल महादेव मंदिर का भी कायाकल्प होगा
सीएम शिवराज ने कहा- मैं पिछले दिनों खरगोन में आया था। तब जनता ने कुछ मांगें रखी थी कि यहां मेडिकल कॉलेज खुलना चाहिए। कांग्रेस ने खरगोन के साथ अन्याय किया। आपने कहा था नवग्रह कॉरिडोर बनना चाहिए। आज मुझे खुशी हो रही है कि उसके लिए 21 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है। सिरवेल महादेव मंदिर का भी एक कायाकल्प किया जाएगा। कपास पे मंडी टैक्स भी वापस करके आया हूं। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है। प्रधानमंत्री के शासन के अद्भुत 9 साल पूरे हुए हैं। हमने खरगोन को मेडिकल कॉलेज दिया। भाजपा जो कहती है वह करती है। खरगोन को सड़कों का जाल दिया। कांग्रेस के समय अंधेरा ही था। कांग्रेस शासन में खरगोन से इंदौर जाने में कितने घंटे लगते थे अब कितने घंटे लगते हैं।
