पीएम नरेन्द्र मोदी मैट्रो से दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे

टोकन लेकर प्लेटफॉर्म पहुंचे; थोड़ी देर में दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे|देश,National - Dainik Bhaskarनई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार की सुबह 11 बजे दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिये मैट्रो से पहुंचे। पीएम नरेन्द्र मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल हो रहे हैं। इस बीच सभी छात्रों के लिये अटेंडेंस अनिवार्य की गयी है। कार्यक्रम के दौरान पीएम दिल्ली विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर सेंटर और प्रौद्यौगिकी संकाय के भएवन और विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैम्पस में बनने वाले आकादमिक ब्लॉक की आधारशिला रखेंगे।

पीएम मोदी सुबह 11 लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पहुंचे।
दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1 मई 1922 को हुई थी। पिछले 100 वर्षो में विश्वविद्यालय का काफी विकास और विस्तार हुआ है। और अब इसमें 86 विभाग, 90 कॉलेज और 6 लाख से अधिक छात्र-छात्रायें हैं।

लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से डीयू मेट्रो स्टेशन तक जाने में करीब 15 मिनट लगे।

DU में कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी में हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए। PM यहां 3 बिल्डिंग्स की वर्चुअल नींव रखेंगे।दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों ने कार्यक्रम के लिए गाइडलाइन भी जारी की हैं। स्टूडेंट्स से काले कपड़े पहनकर न आने के लिए कहा गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *