गृहमंत्री के बारे बोले शब्दों पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जताया विरोध, यह ठीक नहीं

दतिया. भांडेर में हुई कांग्रेस के सम्मेलन में दलित नेता फूल सिंह बरैया जोश-जोश में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को ललकारने के चक्कर में भाषा की मर्यादा को ही भूल गए। मंच से उन्हेंने गृहमंत्री मिश्रा के लिए कई ऐसे अपशब्द कहे तो किसी भी राजनीति में नहीं बोले जा सकते थे। जब उन्होंने अमर्यादित भाषा का उपयोग किया तो उनके समर्थकों ने तालियां बजाईं, जिस पर वह और जोश में आए और बोलते चले गए। यह सब हुआ पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उर्फ राहुल भैया के सामने। उन्होंने मंच से ही उठकर बरैया की भाषा का विरोध किया और इस तरह की बोली नहीं बोलने की बात कही। गुरुवार शाम ग्वालियर के रंग महल गार्डन में हुए कांग्रेस सम्मेलन के बाद मीडिया से बात करते हुए भी अजय सिंह ने कहा कि यह भाषा किसी भी तरह से सही नहीं है।

रंगमहल गार्डन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई
ग्वालियर के रंगमहल गार्डन में गुरुवार को शहर कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी। चुनावों से पहले पार्टी को मजबूती देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उर्फ राहुल भैया अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ग्वालियर में मौजूद थे, मंच पर बड़े नेताओं के बैठने की जगह थी। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के मंच से भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा और दावा किया कि इस बार सरकार कांग्रेस की ही बनेगी कमल नाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *