PM मोदी ने MP से सेट किया चुनावी एजेंडा

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ ही मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों में 5 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का एजेंडा सेट कर दिया है। पीएम मोदी ने भोपाल से देश में बीजेपी के 10 लाख बूथ प्रभारियों को संबोधित करने के साथ-साथ संवाद भी किया। संवाद के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के कार्यकर्ताओं ने सवाल किए। जिसके जवाब में उन्होंने यह संदेश दिया कि पार्टी चुनाव में गांव-गरीब और किसान पर फोकस करेगी। विपक्षी दलों के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया जाएगा। मोदी ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि बीजेपी तुष्टिकरण का जवाब संतुष्टिकरण से देने की तैयारी से चुनावी मैदान में उतरेगी।

20 मिनट तो प्रधानमंत्री मुसलमानों पर बोले
प्रधानमंत्री मोदी का तय कार्यक्रम एक घंटे का था, लेकिन कार्यकर्ताओं से संवाद के चलते करीब दो घंटे तक चला। इसमें से 20 मिनट तो प्रधानमंत्री मुसलमानों पर बोले। उन्होंने मुस्लिमों की पिछड़ी और उपेक्षित जातियों को साधने के लिए पसमांदा मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने का मंत्र भी दिया। प्रधानमंत्री ने जिन मुद्दों को उठाया, उसके मायने क्या है जानते हैं।

तुष्टिकरण के जवाब में संतुष्टिकरण
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा- कुछ लोग सिर्फ अपने दल के लिए जीते हैं। दल का ही भला करना चाहते हैं। वे ये सब इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार का, कमीशन का, मलाई खाने का, कट-मनी का हिस्सा मिलता है। उन्होंने जो रास्ता चुना है, उसमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। लेकिन बीजेपी ने तय किया है कि तुष्टिकरण व वोटबैंक के रास्ते पर नहीं जाएगी। हम संतुष्टिकरण के रास्ते पर चलेंगे। देश का भला करने का रास्ता संतुष्टिकरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *