MDRT मीटिंग में शामिल होने के लिए अमेरिका रवाना हुए किशोरी लाल शर्मा

ग्वालियर भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल के शीर्षस्थ अभिकर्ता किशोरी लाल शर्मा अमेरिका के नशविल शहर में आयोजित MDRT मीटिंग में शामिल होने के लिए आज रवाना हुए, श्री शर्मा विगत 18 वर्षों से MDRT की मीटिंग अमेरिका एवम कनाडा के विभिन्न शहरों में में हुई मीटिंग में कई बार विभिन्न विषयों पर अपने प्रभावशाली उद्बोधन समूचे विश्व के बीमा अभिकर्ताओं के समक्ष देते हुए, न सिर्फ भारत वर्ष में बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुके हैं ,इसी के परिणाम स्वरूप विश्व प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने श्री शर्मा की सफलता की कहानी प्रकाशित की है, साथ ही CNBC आवाज, ZEE बिजनेस, ZEEन्यूज द्वारा भी श्री शर्मा की सफलता की कहानी का लगातार प्रसारण किया जाता रहा है।
इस वर्ष MDRT की मीटिंग में विश्व भर से 12 हजार से अधिक जीवन बीमा अभिकर्ता भाग लेंगे। MDRT विश्व भर के जीवन बीमा अभिकर्ताओं का सर्वोच्च संस्था है, जहां प्रतिवर्ष दुनियां भर के अभिकर्ता, दुनियांभर में तेजी से बदलती हुई आर्थिक परिवेश में जीवन बीमा की उपयोगिता एवं ग्राहकों की निरंतर बढ़ती एवम बदलती हुई आवश्यकताओं के अनुसार उपलब्ध प्राडक्ट्स एवं उत्कृष्ट सेवाऐं देने हेतु विचारों का आदान प्रदान किया जाता है।
भारतीय जीवन बीमा निगम (मध्य क्षेत्र) के क्षेत्रीय प्रबंधक सतपाल भानु तथा ग्वालियर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक खलील अहमद, विपणन प्रबंधक सुदेश पांडे, प्रब. सेल्स आकाश त्रिपाठी , दिवाकर चौधरी ने श्री शर्मा को अमेरिका में आयोजित इस मीटिंग में MP एवं CG का प्रतिनिधित्व करने पर सम्मनित करते हुए बधाई दी है।
