दो वाहन चोरों को चोरी की कार सहित गिरफ्तार
चोरी कर ले जाते समय थाना जखौरा जिला ललितपुर क्षेत्र में खम्बे से टकराकर झतिग्रस्त हो गई थी कार
ग्वालियर। जिले में वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने के लिया कहा गया।
14 मई की रात में चोरी गई किआ सेल्टोस कार की बरामदी कर चोरों को पकड़ने के लिये थाना बल की टीम को लगाया गया। विवेचना के दौरान आये तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में 60 फुटा रोड पर रहने वाले एक संदेही को चिन्हित कर उसकी तलाष की गई। पुलिस द्वारा संदेही से की गई गहन पूछताछ में उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर कार चोरी की बारदात करना स्वीकार किया। पकड़े गये संदेही से कार के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना जखौरा जिला ललितपुर क्षेत्र में रखी होना बताया। संदेही को लेकर पुलिस टीम थाना जखौरा जिला ललितपुर पहुंची, पूछताछ करने पर थाना जखौरा से जानकारी मिली कि 15 मई को रात्रि में एक किया सेल्टोस कार खम्बे से टकराकर पलटना व पूर्णतः झतिग्रस्त हालत में मिलना बताया।
थाटीपुर पुलिस द्वारा उक्त कार को क्रेन की सहायता से अपनी सुपुर्दगी में लेकर थाना थाटीपुर आये। उसके बाद पकड़े गये संदेही को विधिवत कार चोरी के अपराध में गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम आरोपी को लेकर उसके 60 फुटा रोड स्थित उसके घर पहुंची तो वहां पर आरोपी का एक साथी मिला जो कि ग्राम भोपतपुर थाना उदयपुरा जिला रायसेन का रहने वाला है तथा कार चोरी की घटना में उसके साथ शामिल था। पूछताछ में उसके द्वारा भी एक माह पूर्व गल्ला कोठार से किया सेल्टोस कार चोरी करना स्वीकार किया। उसके द्वारा बताया गया कि कार चोरी कर ग्राम रायसेन जाते समय ग्राम सीरोनखुर्द थाना जखौरा जिला ललितपुर में खम्बे से टकराकर कार पलट गई थी और वह दोनों कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गये थे, लेकिन भागने से पहले कार की नम्बर प्लेटे, स्टेपनी एवं एक जेक अपने साथ ले आये थे। पुलिस द्वारा कार का सामान पकड़े गये आरोपी की निषादेही पर उसके 60 फुटा रोड स्थित घर के कमरे से बरामद कर लिया।
ज्ञात हो कि फरियादी संदीप कुमार निवासी गल्ला कोठार थाटीपुर जिला ग्वालियर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 मई को रात्रि में अपनी किआ सेल्टोस कार क्रमांक एमपी07-सीएच-8631 सफेद रंग की को घर के पास कबीर आश्रम के बाहर रोड किनारे खड़ी की थी। 15 मई को सुबह मैने देखा तो मेरी कार वहां पर नही थी कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।
बरामद कार
किआ सेल्टोस कार, कार की नम्बर प्लेटे, स्टेपनी एवं एक जेक कीमत लगभग 05 लाख रूपये।
