धार्मिक भावना से आहत डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने दिया इस्तीफा

छतरपुर. मध्यप्रदेश के प्रशासनिक महकमे से बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल छतरपुर जिले की डिप्टी कलेक्टर के पद से निशा बांगरे (Nisha Bangre Resign) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह उन्होंने छुट्टी न मिलना बताया है और साथ ही उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर अपनी धार्मिक भावना आहत करने का गंभीर आरोप भी लगाया है।
छुट्टी नहीं मिली तो दिया इस्तीफा
निशा बांगरे ने अपने इस्तीफ में जिक्र किया है कि अपने घर के शुभारंभ कार्यक्रम में मौके पर उपस्थिति रहने की अनुमति न देने और धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति न देने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा है। उन्होंने यह पत्र सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा है। आपको बता दें कि निशा बांगरे का गृह प्रवेश कार्यक्रम 25 जून को बैतूल के आमला में होना था।ि जिसके लिये उन्हें छुट्टी नहीं दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *