पटना में 15 विपक्षी पार्टियों की बैठक, नीतीश हो सकते हैं UPA के संयोजक

पटना. विपक्षी पार्टियों की पहली बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में शुरू हुई। इसमें 15 पार्टियों के नेता मौजूद हैं। बैठक 5 घंटे तक चलेगी। बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ने का रोडमैप तैयार किया जाएगा। जेडीयू सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार को यूपीए का संयोजक बनाया जा सकता है। बैठक के बाद इसकी घोषणा होगी। बैठक में ममता बनर्जी ने कहा कि सभी को महत्त्वाकांक्षा छोड़नी होगी। कोई अपना दबदबा नहीं बनाए।

राहुल बोले हम सब मिलकर बीजेपी को हरा रहे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार, उद्धव ठाकरे शुक्रवार सुबह पटना पहुंचे। राहुल और खड़गे एअरपोर्ट से सीधे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां राहुल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर BJP को हराएंगे। देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो विचारधारा है तो दूसरी ओर BJP-RSS की भारत तोड़ो।

बैठक में 15 पार्टियों के 22 से ज्यादा नेता शामिल
पार्टियां: JDU, RJD, AAP, DMK, TMC, CPI, CPM, CPI (ML), PDP, नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, शिवसेना, सपा, JMM और NCP।

नेताओं के नाम: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के नेता एम के स्टालिन, बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की नेता ममता बनर्जी, भतीजा अभिषेक बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राघव चड्ढा, संजय सिंह, लेफ्ट से डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती। कांग्रेस से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, NCP से शरद पवार, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, सपा के अखिलेश यादव, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, JMM के हेमंत सोरेन, बिहार से JDU से नीतीश कुमार और RJD के तेजस्वी यादव और लालू यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *