MP Teacher Recruitment Scam: शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े पर शिवराज सरकार सख्त
भोपाल. MP Teacher Recruitment Scam Morena मध्यप्रदेश के मुरैना में शिक्षक भर्ती में हुए बड़े फर्जीवाड़े का लेकर अब कार्यवाही होने लगी है। शिवराज सरकार सख्ती के बाद स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) के निर्देश पर लोक शिक्षण संचनालय में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एक आदेश जारी किया गया है। विभाग द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किया हे। इसमें अभ्यार्थियों (Disabled Candidates) के लिये कुछ अनिवार्य निर्देश दिये गये है। पूरा करने के बाद ही अब उनकी नियुक्ति मान्य होगी।
कंर्फेमेशन के बाद ही मिलेगी नौकरी
मध्यप्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को लोकशिक्षण संचनालय ने पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया हैि कि जिलते दिव्यांग शिक्षकों की नियुक्ति हुई उन्हें मेडीकल बोर्ड के सामने पेश होना होगा। मेडीकल बोर्ड दिव्यांगता की पुष्टि करवाना होगा। यहां से 40 प्रतिशत अधिक दिव्यांगता की पुष्टि के बाद हां नियुक्ति मान्य हांेगी। नहीं तो नौकरी जायेगी।
बड़े स्तर पर हुआ फर्जीवाड़ा
मुरैना में 77 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यह आरोप है कि इन्होंने फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के जरिये नौकरी हासिल की है। इनका जिला अस्पताल में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। आपको बता दें कि शिक्षक भर्ती घोटाले ने मध्यप्रदेश सरकार की समस्या बढ़ा दी है। इस बड़े घोटाले में चम्बल संभाग पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां लगभग 450 अभ्यार्थियों ने फर्जी विकलांगता पत्र के सहारे आरक्षित कोटे में नौकरी ली है।
