ग्वालियर में जगन्नाथ यात्रा 24 जून को निकाली जायेगी, सीएम शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे-देवेन्द्र प्रतापसिंह तोमर

ग्वालियर. अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत (इस्कान) के द्वारा पुरी की तरह भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा महामहोत्सव -2023 के तहत शनिवार की दोपहर 4 बजे जीवायएमसी अचलेश्वर मंदिर मार्ग से भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिधिया, सांसद विवेक शेजवलकर, इस्कॉन के जोनल सक्रेटरी गुरूदेव महामन प्रभु समेत अनेक विशिष्टजन भी शामिल होंगे। यह जानकारी यात्रा आयोजन समिति के संयोजक देवेन्द्र प्रतापसिंह तोमर ‘‘रामू’’ पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी।
यात्रा यहां से होकर निकलेगी
यह यात्रा दोपहर 3 बजे सुमधुर कीर्तन व विग्रह पूजा, 4 बजे विशेष पूजन के उपरांत भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा प्रारंभ होगी। भगवान जगन्नाथ यात्रा अचलेश्वर मंदिर रोड स्थित जीवायएमसी मैदान से प्रांरभ होकर इंदरगंज, दालबाजार, लोहियाबाजार, पाटनकरबाजार चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गश्त का ताजिया, नई सड़क हनुमान चोहारा, जनकगंज, छत्री मंडी मैदान से होते हुए देव गार्डन पर संपन्न होगी। इस यात्रा में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर पैदल चलेंगे। बीच रास्ते में यात्रा पर पुष्प वर्षा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *