PM नरेन्द्र मोदी का स्वागत करें लेकिन, अमेरिकी सांसदों ने बाइडेन को पत्र लिखकर की यह मांग

नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा बुधवार से शुरू हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने खास तौर पर मोदी को निमंत्रण भेजकर उन्हें स्टेट विजिट पर बुलाया है। प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका पहुंचने से पहले 75 यूएस सांसदों और कांग्रेस प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति बाइडेन को पत्र लिखकर कहा है िकवह जो भारत-अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने के लिये काम करें लेकिन साथ ही पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान चिंता के कुछ विषयों पर भी चर्चा करें। मंगलवार की दोपहर लिखे पत्र में सांसदों ने अमेरिकी विदेश विभाग और सिविल सोसायटी की रिपोर्टो का हवाला देते हुए राष्ट्रपति से कहा था िकवह पीएम मोदी से बातचीत में भारत में पॉलिटिकल स्पेस के कम होने, धार्मिक असहिष्णुता के बढ़ने, सिविल सोसायटी संगठनों और पत्रकारों को निशाना बनाने, प्रेस और इंटरनेट पर बढ़ते प्रतिबंधों का मुद्दा उठाये।
भारत सरकार ने अपने मानवाधिकारों के रिकॉर्ड की आलोचना को लगातार खारिज किया है। भारत सरकार का कहना है कि यह रिपोर्ट्स गलत सूचना पर आधारित होती है।

भारत-अमेरिका एक अहम भागीदार’

सांसदों ने अपने पत्र की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करते हुए लिखा कि दोनों लोकतंत्रों ने सामरिक हितों और साझा मूल्यों के आधार पर एक रिश्ता बनाया है. भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता के लिए अमेरिका का एक महत्वपू्र्ण भागीदार है और अमेरिका भारत के द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए समर्थन देता है. हम भारत के साथ अपने आर्थिक संबंधों और प्रवासी भारतीयों की प्रशंसा करते हैं.पत्र में सांसदों ने कहा कि अमेरिका में पीएम मोदी का स्वागत है साथ ही उन्होंने कहा कि साझा हितों और मूल्यों के आधार पर दोनों देशों को लोगों की बीच घनिष्ठ संबंध होने चाहिए.

पत्र में सांसदों ने बाइडेन से कहा, ‘हम किसी विशेष भारतीय नेता या राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करते, यह भारत के लोगों का फैसला है. लेकिन हम उन अहम सिद्धांतों के समर्थन में खड़े हैं जो अमेरिकी विदेश नीति का एक प्रमुख हिस्सा होना चाहिए. हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बैठक के दौरान आप दोनों देशों के बीच एक सफल, मजबूत और दीर्घकालिक संबंध के लिए सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करें.’

अमेरिकी संसद के 14 फीसद सांसदों ने पत्र पर किया हस्ताक्षर

अमेरिका के जाने-माने सांसद बर्नी सैंडर्स, एलिजाबेथ वारेन और टिम कैन सहित अठारह सीनेटरों और प्रतिनिधि सभा के 57 सांसदों ने पत्र पर हस्ताक्षर किया. अमेरिकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कुल 535 सांसद हैं यानी अमेरिकी संसद के 14 फीसद सांसदों ने पत्र पर हस्ताक्षर किया है. अमेरिकी सांसदों की तरफ से यह पत्र पीएम मोदी के अमेरिका संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के ठीक 48 घंटे पहले सामने आया. पीएम मोदी गुरुवार को अमेरिका कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. इसी के साथ ही पीएम अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *