Odisha Train Tragedy -CBI ने सिग्नल जूनियर इंजीनियर आमिर खान का घर किया सील, रेलवे इंजीनियर अमिर खान के फरार होने से किया इंकार
बालासोर. ट्रेन दुर्घटना की जांच सीबीआई कर रही है। केन्द्रीय जांच ब्यूरो की टीम घटना की मुख्य वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। जांच के दौरान सीबीआई ने बालासोर में सोरो सेक्शन के एक सिग्नल जूनियर इंजीनियर के घर को सील कर दिया है। सीबीआई ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना के सिलसिले में इंजीनियर से पूछताछ की थी। एजेंसी बालासोर ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना की जांच कर करही है। बता दें कि आमिर खान नामक सिग्नल जूनियर इंजीनियर से सीबीआई ने पूछताछ की थीण् 16 जून से जांच में जुटी सीबीआई टीम 19 जून को इंजीनियर के आवास को सील कर दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसारए लाइन पर सिग्नल के साथ हेरफेर किया गया था। भारतीय रेलवे द्वारा प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आ रही है।
इंजीनियर के फरार होने रेलवे ने किया इंकार
सीबीआई ने अब उस किराये के मकान को सील कर दिया है। जहां इंजीनियर अपने परिवार के साथ रहता था। ऐसा बताया गया है कि इंजीनियर अपने परिवार के साथ फरार है। जबकि रेलवे के प्रवक्ता ने इंजीनियर के फरार होने से इंकार किया है। प्रवक्ता ने बताया कुछ मीडिया रिपोर्टो में कहा गया है कि वहनागा स्टेशन का एक कर्मचारी फरार है। लेकिन यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं सभी कर्मचारी यहां है और मौजूद है।
बहनागा रेलवे स्टेशन तत्काल बन्द
जब ट्रेन संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात आती है तो एक सिग्नल जूनियर इंजीनियर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सिग्नल, ट्रैक सर्किट, पॉइंट मशीन और इंटरलॉकिंग सिस्टम समेत सिग्नििलंग का ध्यान रखता है। इस दौरान सीबीआई ने अपनी जांच शुरू करने के तत्काल बाद बहानागा रेलवे स्टेशन को सील कर दिया और लॉक बुक, रिले पैनल और अन्य उपकरण जब्त कर लिये। रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम को सील करने के कारण कर्मचारियों के लिये पहुंच निलंबित कर दी गयी है।
आगामी सूचना तक स्टेशन सील रहेगा और बहनागा बाजार स्टेशन पर कोई यात्री या मालगाड़ी नहीं रूकेगी। स्टेशन पर सभी ट्रेनों का परिचालन बन्द कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई बहनागा बाजार स्टेशन के स्टेशन मास्टर समेत 5 रेलवे कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है जहां ट्रेन दुर्घटना हुई थी।
