पुलिस थाना विश्वविद्यालय, झाँसी रोड़ व सिरोल में रखे वाहनों की होगी नीलामी 

ग्वालियर शहर के पुलिस थाना विश्वविद्यालय, झाँसी रोड़ व सिरोल में जब्त करके रखे गए कुल 88 वाहनों की विधिवत नीलामी की जायेगी। इन निष्प्रयोजी वाहनों को नीलाम करने के लिये अनुविभागीय दण्डाधिकारी झाँसी रोड़  सीबी प्रसाद के न्यायालय द्वारा तिथियाँ निर्धारित कर दी गई हैं। साथ ही विभागीय समिति द्वारा अपसेट प्राइज भी निर्धारित की गई है। कोई भी व्यक्ति निर्धारित समय व तिथि पर संबंधित पुलिस थाने में उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकता है। थानों में रखे वाहनों का अवलोकन संबंधित पुलिस थाना प्रभारी से संपर्क कर किया जा सकता है।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी झाँसी रोड़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना विश्वविद्यालय में रखे 37 वाहनों की नीलामी 28 जून 2023 को अपरान्ह 3 बजे की जायेगी। इसी तरह पुलिस थाना झाँसी रोड़ के 47 वाहनों की नीलामी 30 जून को अपरान्ह 3 बजे और पुलिस थाना सिरोल में रखे 4 वाहनों की नीलामी 3 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे होगी। नीलामी की प्रक्रिया संबंधित थाना प्रभारी द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सम्पन्न की जायेगी। नीलामी की समस्त प्रक्रिया का संचालन एवं मॉनीटरिंग अनुविभागीय दण्डाधिकारी झाँसी रोड़ करेंगे। यह भी स्पष्ट किया गया है कि अपसेट प्राइज से नीचे की बोली स्वीकार्य नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *