हरीशकरपुरम स्थित मकान से अवैध शराब समेत एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी द्वारा अपने मकान के अन्दर विभिन्न कंपनियों की अवैध शराब एकत्रित कर रखी गई थी।
पुलिस को आरोपी के मकान से घी बनाने वाली कंपनियों के पैकिंग मैटेरियल भी मिले हैं, जिसके संबंध में खाद्य विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
ग्वालियर। पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त व अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 20 जून को पुलिस अधीक्षक को मिली कि थाना झांसीरोड क्षेत्रान्तर्गत हरीशंकरपुरम स्थित ई ब्लाक में एक व्यक्ति द्वारा अवैध करोबार किया जा रहा है। क्राईम ब्रांच व थाना झांसीरोड पुलिस की संयुक्त टीम को गिरफ्तार करने के लिये गया।
थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच टीआई अमर सिंह सिकरवार एवं इंचार्ज थाना प्रभारी झांसीरोड एसआई शत्रुधन मिश्रा के क्राइम ब्रांच व थाना झांसीरोड पुलिस की संयुक्त टीम कोे बताये स्थान हरीशंकरपुरम में पहुंची। हरीशंकरपुरम स्थित ई ब्लाक में रहने वाला एक व्यक्ति अवैध कारोबार में लिप्त है जो कि अवैध कारोवार के साथ ही अवैध शराब की बिक्री भी कर रहा है। पुलिस टीम को बताये गये स्थान पर छिपकर देखा तो पाया की उक्त कारोवार में लिप्त एक संदिग्ध व्यक्ति अपने घर के बाहर एक पेटी शराब की लेकर खड़ा था तथा किसी का इन्तजार कर रहा था, तभी उसकी नजर पुलिस टीम पर पड़ गई और वह शराब की पेटी को लेकर घर के अन्दर भाग गया और जैसे ही उसके द्वारा गेट लगाने का प्रयास किया तभी सतर्क खड़ी पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने शराब की पेटी को कमरे के अन्दर अंधेरे में रख दिया था, पुलिस टीम द्वारा जब कमरे की लाईट को जलाकर देखा तो कमरे में अग्रेजी शराब की पेटी रखी हुई पाई गई। इसके अलावा मकान की तलाषी लेने पर मौके से विभिन्न कंपनियों के घी के ब्रांड की पैकिंग मैटेरियल भी मिले हैं। शराब के संबंध में पूछताछ करने पर उसके दवारा कोई भी सही जबाब नही दिया गया। पुलिस टीम द्वारा जब अंग्रेजी शराब की पेटियों को खोलकर देखा तो पाया कि उक्त पेटियों में क्रमशः ओक्समिथ हरियाणा कुल 9 बोतल, रेड लेवल 12 बोतल, ब्लैक व्हाईट की कुल तीन पेटी जिसमें दो पेटी हरियाणा की हैं एक पेटी में 12 बोतल, तथा दूसरी में 8 बोतल हैं एक पेटी और जिसमें कुल 9 बोतल है, पीटरस्का की दो पेटी एक में 12 तथा दूसरे में 8 बोतल, जे एण्ड बी 10 बोतल, एक पेटी ब्लैन्डर प्राईड जिसमें 12 बोतल, 5 खुली बोतल ब्लेन्डर प्राईड, आरसी की 6 बोतल, 4 आरएस, एवं 1 आरएस बैरल, एक पेटी बेलेन्टाईन कुल 12 बोतल, एन्टी क्लैटी की कुल 4 बोतल, डेबार्स की कुल 3 बोतल, ब्लैक डांग 3 बोतल, विलियम लोशन 3 बोतल, एक्सोल्यूट बोडका 2 बोतल, ओकेन ग्लो 3 बोतल, रॉकफोर्ड 2 बोतल, कार्डी लेमन 1 बोतल, 1 जनरेशन बोतल, जप्त कुल शराब कीमती करीबन एक लाख सत्तर हजार रुपये की होना पाया है।
पकड़े गये आरोपी के मकान की तलाषी लेने पर मौके से सांची, श्याम गोल्ड, अूमल घी जैसे ब्रांड की पैकिंग मैटेरियल मिले हैं। पुलिस द्वारा खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर इसके संबंध में पृथक से कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब को पकड़ने में कामयाबी मिली
क्राईम ब्रांच टीम- थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार, राहुल अहिरवार, हैड कांस्टेबल दिनेष कुशवाह, सत्येन्द्र कुषवाह, आरक्षक पवन झा, नवीन पाराशर।
