अमित शाह 22 जून को MP में गौरव यात्रा का शुभारंभ करेंगे

भोपाल. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट आएंगे। शाह गौरव यात्रा का शुभारंभ बालाघाट में वीरांगना रानी दुर्गावती के चरणों में अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाह के आगमन एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर निवास कार्यालय पर वर्चुअली समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालाघाट में अमित शाह का आगमन हो रहा है, जो बालाघाट के लिए सौभाग्य की बात है। उनका आना अपने आप में एक घटना है।

गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह के कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। प्रशासनिक दृष्टि से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। स्वागत में कोई कमी न रहे। समीक्षा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम पूरे उत्साह, आनंद और जोश के साथ आयोजित हो। बालाघाट अद्भुत शहर है। कार्यक्रम के लिए शहर को साफ- सुथरा और सजा कर आकर्षक बनाया जाए। कार्यक्रम में जिले की हर पंचायत से लोगों का प्रतिनिधित्व हो। लाड़ली बहना सेना को भी आमंत्रित किया जाए। शाह के आगमन को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा इंतजाम बेहतर हों। केंद्रीय गृह मंत्री के नाते राज्य शासन की ड्यूटी है कि उनकी सुरक्षा स्वागत और सत्कार में कोई कमी नहीं रहे। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी समन्वय कर कार्यक्रम को बेहतर बनाने में जुट जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *