कोलकाता के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में आग लगी

कोलकाता. कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बुधवार रात करीब 9:20 बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची गई हैं। जब आग लगी तब वहां बड़ी संख्या में पैसेंजर भी मौजूद थे। यह आग एयरपोर्ट के 3C डिपार्चर टर्मिनल बिल्डिंग में लगी है। यहां से पैसेंजर्स चेक इन भी करते हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार कनवेयर बेल्ट से आग शुरू हुई। एयरपोर्ट से फिलहाल फ्लाइट्स ऑपरेशन सस्पेंड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *