जीवाजी विश्वविद्यालय में बायहैंड डिग्री किसी को नहीं मिलेगी-कुलपति
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय से अब किसी भी छात्र को बायहैण्ड डिग्री नहीं दी जायेगी। एमबीबीएस की डिग्रेी में फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने यह बायहैंड डिग्री की सुविधा तत्काल प्रभाव से बन्द करा दी हे। ज्यादा अर्जेट होने पर डिग्री की सिर्फ फोटो कॉपी ही विविके अधिकृत अधिकारी द्वारा मूल पहचान पत्र देखकर दी जा सकेगी। मूल डिग्री आवेदन पर लिखे हुए पते पर डाक के माध्यम से ही भेजी जायेगी। वहीं डुप्पीकेट डिग्री की पुरानी व्यवस्था को भी बदल दिया है। डुप्लीकेट डिग्री भी अब तभी बनायी जायेगी। जब संबंधित छास्त्र-छात्रा द्वारा डिग्री गुम होने संबंधी पुलिस रिपोर्ट आवनेदन के साथ संलग्न की जायेगी। अभी तक बगैर पुलिस रिपोर्ट के ही डुंप्लीकेट डिग्री का आवेदन स्वीकार हो जाता था। वहीं डिग्री के ऑनलाइन आवेदन आने पर दस्तावेजों की पूरी पश्रड़ताल करने के बाद ही डाक से डिग्री भेजी जायेगी। इसके लिये डिग्री शाखा के कर्मचारियों को भीा स्पष्ट निर्देश दिये है कि छात्रों से लेन-देन संबंधी कोई भी शिकायत मिली को संबंधित पर सख्त कार्यवाही होगी।

फर्जी डिग्री पर महाराष्ट्र के मुम्बई, मालेगांव में तीन साल तक डॉक्टरी करने वाली प्रतीक्षा दायमा और शफीक के मोबाइल से एक नंबर मिला है जो एजेंट के नाम से सेव है। पुलिस को आशंका है कि यही उनके केस की मुख्य कड़ी साबित हो सकता है। JU (जीवाजी यूनिवर्सिटी) पहुंची पुलिस ने पांच साल में कितनी MBBS की डिग्री निकाली गईं इसकी डिटेल के लिए असिस्टेंट रजिस्ट्रार डीके वर्मा से बात की, लेकिन उन्होंने 2 साल का ही रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की बात कहते हुए वापस कर दिया है।
जल्द ही बदले जायेगी गोपनीय कक्ष के कर्मचारी
जीवाजी विश्वविद्यालय के गोपनीय व परीक्षा विभाग में लम्बे समय से जमे कर्मचारियों को बदलाव किया जायेगा। मंगलवार को जीवाजी विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे एवीबीपी ने कुलपति से कहा था कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार इन दोनों विभागों में हो रहा है। यहां के कर्मचारियों को दूसरों विभागों में भेजा जायेगा। जिस पर कुलपति ने मौके पर ही कुंलसचिव को निर्देश दिये कि युक्तिकरण के तहत सबसे पहले परीक्षा व गोपनीय विभाग के कर्मचारियों की स्थानान्तरण की सूची तैयार करें। इसके बाद अन्य विभागों के कर्मचारियों की सूची बनाये।
युवती के आधार कार्ड में नासिक का पता दर्ज…. फिर गलती कैसे हो गयी
फर्जी ढंग से एमबीबीएस की डिग्री व मार्कशीट ले जाने वाली युवती द्वारा जिस आधार कार्ड के माध्यम यह डॉक्यूमेंट हासिल किये हैं। वह आधा मराठी भाषा में हैं। तथा उस वक्त एंड्रेस समाधिक कॉलोनी नासिक का दर्ज है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिस छात्रा के डॉक्यूूमेंट वह ले रही थी। जब वह मूलतः ग्वालियर की रहने वाली थी तो जीवाजी विश्वविद्यालय में बैठे दे दी गयी। क्या जीवाजी विश्वविद्यालय में बैठे जिम्मेदारों द्वारा आंखें बन्द कर काम किया जा रहा है। मामला बेहद पेंचीदा है जिसमें हर रोज जांच के साथ नये-नये खुलासे होंगे।
कुलपति बोले
अब बायहैंड डिग्री किसी भी छात्र को नहीं देंगे। कितना भी अर्जेन्ट हो, डिग्री डाक से ही भेजी जायेगी। वहीं डुप्लीकेट डिग्री के लिये पुलिस की रिपोर्ट अनिवार्य की गयी है।
