ग्वालियर में युवक से मारपीट, बीच सड़क पर आधा दर्जन युवकों ने घेरकर डंडों से पीटा

ग्वालियर. युवकों द्वारा एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है। VIDEO में एक युवक को आधा दर्जन युवक बीच सड़क पर लात-घूंसे और प्लास्टिक के डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मारपीट का यह VIDEO विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल VIDEO जैसे ही पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया पुलिस ने तत्काल VIDEO के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह है पूरा मामला
बता दें कि मारपीट का यह वायरल VIDEO ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र हाई कोर्ट रोड का बताया जा रहा है। पता चला है कि पीट रहे युवक और मारपीट करने वाले युवकों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। तभी आधा दर्जन बदमाशों ने युवक को रास्ते में घेर लिया और उसके साथ बीच रोड पर लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट करने लगे। हंगामे को देख सड़क से गुजर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, मारपीट का यह वीडियो वहां खड़े किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। VIDEO जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया पुलिस ने तत्काल वीडियो के आधार पर युवक से मारपीट करने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी मनीष धाकड़ का कहना है कि कुछ युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर युवक को मारने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें तलाश कर उनके ऊपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *