कांग्रेस ने घेरा SDM कार्यालय, हजारों की संख्या में भीड़ ने रोकी SDM की गाड़ी

मुरैना. जौरा में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने SDM कार्यालय का घेराव किया। घेराव के बाद मांग को लेकर SDM अरविंद माहौर को ज्ञापन सौंपा। घेराव करने के पीछे मुख्य उद्देश्य जौरा विधानसभा में मौजूद पोलिंग बूथों को बदलने का मामला है। जिन बूथों को बदला जाने वाला है वे मतदाताओं के गांवों से 15 से 16 किलोमीटर दूर हैं, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश हैं कि उन्हें मतदान से वंचित किया जा रहा है क्योंकि न वे इतनी दूर जा सकेंगे और न ही वोट डाल पाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के पंकज उपाध्याय, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा सहित जौरा व पहाड़गढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष मुख्य रुप से मौजूद थे।

इसमें भाजपा का हाथ
बता दें, कि जौरा विधानसभा में पोलिंग बूथ को हटाने का यह निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया जाता है, लेकिन लोगों की माने तो इसमें भाजपा का हाथ है। भाजपा नहीं चाहती कि इन पोलिंग बूथों पर मतदान हो जिससे उनके वोट कट जाएं। जैसे ही, पोलिंग बूथ बदलने का प्रस्ताव अस्तित्व में आया कांग्रेस ने इसके खिलाफ हल्ला बोल दिया। कांग्रेस के पदाधिकारी व नेताओं के नेतृत्व में क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग जौरा में एकत्रित हो गए। वहां से सीधा SDM कार्यालय का घेराव किया। इतनी बड़ी भीड़ देखकर SDM कार्यालय के लोग सकते में आ गए तथा बाद में SDM अरविंद माहौर बाहर निकल कर आए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया।

कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा
शासन के आदेश पर जिन पोलिंग बूथों को बदले जाना है उनकी नई जगहों के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा व जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पदाधिकारियों से लेकर दूर-दराज के क्षेत्रों से आए ग्रामीण व आदिवासी इन पोलिंग बूथों की मांग के विरोध में अड़ गए हैं।

अभी केवल प्रस्ताव आया है, अमल नहीं हुआ है
हमारे पास अभी केवल 10 पोलिंग बूथों को बदलने का प्रस्ताव आया है। प्रस्ताव पर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक होगी तथा उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। अभी कोई पोलिंग बूथ नहीं बदला गया है। केवल प्रस्ताव है, जो कोई भी राजनैतिक दल दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *