गांव गांव में गूंज रही है एक ही बात मुख्यमंत्री बनेगे कमलनाथ

ग्वालियर पूर्व मंत्री विधायक लाखन सिंह यादव के मुख्यातिथ्य एवं ग्रामीण ग्वालियर के अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे की अध्यक्षता में आज भितरवार विधानसभा क्षेत्र के घाटीगांव में 500 रू मे गेस सिलेण्डर, 1500 रू महिलाओं के खाते में डालने के फॅार्म भरवाने का आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें ग्रामीण की क्षेत्र की महिलाओं ने फॉर्म भरे।
विधायक लाखन सिंह यादव एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ग्वालियर के अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे ने घाटीगांव में आयोजित नारी सम्मान योजना के कार्यक्रमे में उपस्थित महिलाओं और जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि घाटीगांव गांव गांव से माता बहनो का जनसमूह इस कार्यक्रम में आया है और फॉर्म भर रहे है इस बात का संकेत है कि गांव गांव में गूज रही एक ही बात मुख्यमंत्री बनेंगे कमलनाथ आज घाटीगांव में महिलाओं का अपार जनसमूह इस बात का भी प्रमाण है कि कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्र में जनविष्वास प्राप्त कर रही है, 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्रो से फिर एैतिहासिक जीत हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *