समर कैम्प में बच्चों ने की स्वच्छता पर चित्रकला प्रतियोगिता

ग्वालियर GYMC  में चल रहे समर कैम्प में आने वाले बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया गया। साथ ही सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही वहां पर स्वच्छता पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वहीं नगर निगम के सभी 66 वार्डो में अलग-अलग स्थानों पर सुबह की चाय के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने आमजनों के साथ चाय पी और स्वच्छता पर चर्चा की।
नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशन में सुबह जीवायएमसी मैदान में चल रहे समर कैम्प में बच्चों के बीच स्वच्छता पर संवाद और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया। साथ ही सभी को पालीथीन से होने वाले नुकसान के बारे में जाकरूक किया गया। इस दौरान बच्चों ने स्वच्छता पर चित्र भी बनाए। इस आयोजन में अपर आयुक्त विजय राज, उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता, सहायक नोडल अधिकारी खेल सुश्री विजेता सिंह, सिटी उत्सव समर कैम्प के आयोजक श्री आनंद मिश्रा एवं अमृत शर्मा मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *