मदाखलत ने अभियान चलाकर हटाया अस्थाई अतिक्रमण
ग्वालियर नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया तथा सडकों को यातायात के लिए सुगम बनाया। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मदाखलत अधिकारी सतेन्द्र भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए अभियान चलाया गया जिसमे मदाखलत अमले द्वारा गोरखी गेट पर दुकानों के बाहर रखे समान को हटवा कर दुकान के अंदर करवाया गया। इसके साथ ही मुखर्जी भवन के सामने से ठेले हटाने की कार्यवाही की गई तथा खेल परिसर रोड हॉस्पिटल रोड पर ठेले को हटाने की कार्यवाही की गई एवं ठेले जब्त कर मदाखलत भिजवाया गया।
इसके साथ ही मदाखलत अमले द्वारा नये बाजार में कार्मल कॉन्वेंट स्कूल के पास से ठेले एवं पिडी बालो हटाया गया और 4000 रुपए का जुमार्ना वसूल किया गया। और गुरुदेव टी स्टॉल के द्वारा नाली पर अतिक्रमण कर गन्दगी करने पर नाली पर अतिक्रमण हटाकर हिदायत दी गई अगर आज के बाद आपके द्वारा गन्दगी फेलाई गई तो मौके पर जुर्माना किया जावेगा और न्यायालय में प्रकरण पेश किया जावेगा इस कार्यवाही जोनल हेल्थ ऑफिसर सेवाराम खरे, विकेश वागडे, नारायण पावर, हरिओम वनाफय उपस्थित थे।
मदाखलत अमले द्वारा पूर्व विधानसभा के कटोराताल क्षेत्र में मुख्यमार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण कर यातायात अवरुद्ध करने वाले हाथ ठेले और झुग्गी झोपड़ी वालों को हटाने के साथ दोबारा अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी गई।सामान को हटाने हेतु एक दिवस का समय दिया गया। कार्यवाही के दौरान मदालखत अधिकारी पूर्व विधानसभा शैलेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में हजीरा चौराहा पर लगे ठेलों को हॉकर जोन इंटक मैदान मैं भेजा गया। इसके साथ ही अन्य जगहों पर पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
