पार्टी मनाने गये अधिकारी का बांध में गिरा मोबाइल, मोबाइल तलाशने के लिये डेढ़ हजार एकड़ खेतों की सिंचाई बराबर पानी बहा दिया

कांकेर. पंखाजूर में एक फूड इंस्पेक्टर ने पानी में गिरा अपना महंगा मोबाइल निकालने के लिये बांध का लाखों गैलन पंप लगाकर पानी ही बहा दिया। एक फोन की खातिर बहाये गये पानी से डेढ हजार एकड़ खेतों की सिंचाई की जा सकती थी। हालांकि अधिकारी का कीमती मोबाइल फोन तो मिल गया लेकिन अब खराब हो चुका है।
दरअसल, कोयलीबेड़ा ब्लॉक के एक फूड अधिकारी रविवार को छुट्टी मनाने खेरकट्टउा परलकोट जलाशय पहुंचे थे। जहां पर अधिकारी साहब का महंगा मोबाइल फोन खेरकट्टा परलकोट जलाशय के ओवर पुल पर लबालब 15 फीट तक भरे हुए पानी में गिर गया था। अधिकारी ने मोबाइल को ढूंढने के लिये पहले पास के गांववालों को लगाया। अच्छे-अच्छे गोताखोर उतारे, लेकिन असफलता ही हाथ लगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *