बाजार में दिखा फिर 2000 का नोट, सेंट्रल बैंक में पहले दिन आए 3 करोड़ के नोट

ग्वालियर. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की सबसे बड़ी करेंसी 2000 रुपए के नोट पर बड़ा फैसला लिया है। RBI ने नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद शुरू की 2 हजार रुपए की करेंसी को अब वापस बंद करने का निर्णय लिया है। 30 सितंबर तक इसे पूरी तरह मार्केट से हटा लिया जाएगा, क्योंकि यह नोट अभी बाजार से पूरी तरह गायब हो गया था। आरबीआई के निर्देश के बाद जब 2000 के नोट की ग्राउंड रिपोर्ट चेक करने ग्वालियर शहर के बैंकों में पहुंची तो देखा कि बैंकों में 2000 का नोट जमा करने के लिए दो चार लोग ही बैंकों में पहुंच रहे हैं, क्योंकि जो टाइम आरबीआई ने तय किया है, वह टाइम काफी लंबा है इसी कारण से लोग बैंक में नोट जमा कराने नहीं पहुंच रहे हैं।

1 महीने में जितने नोट आते थे, वह आए एक दिन में
ग्वालियर के जयेंद्रगंज मुल्तान भवन में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर सुरेन्द्र मीना का कहना है कि आरबीआई ने जिस दिन 2000 के नोट को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं उसके पहले दिन ही उनकी बैंक में करीब 3 करोड रुपए के 2000 के नोट जमा हुए हैं, आरबीआई के नोट बंद करने के निर्देश के बाद यह बढ़कर 100 गुना हो गई। मंगलवार को भी 2000 के नोट बैंक में जमा किए जा रहे हैं लेकिन नोट जमा करने के लिए बैंक में कोई भी भीड़ नहीं है आम दिनों की तरीके से लोग नोट जमा करने आ रहा है और आज 8 से 10 लोग ही 2000 के नोट जमा करने आए हैं जिसके लिए हमने अलग से काउंटर रखा है, जो भी खाता धारक बैंक में 2000 का नोट जमा करने आ रहा है उनसे कोई भी एडिशनल डॉक्यूमेंट नहीं मांगा जा रहा है जिन खाताधारकों का बैंक में कौन है वह उसी में ही पैसा जमा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *