UPSC Topper Ishita- फौजी पिता देखकर आया IAS बनने का ख्याल, इशिता किशोर बनी यूपीएससी टॉपर
नई दिल्ली. यूपीएससी सिविल सर्विस 2022 परीक्षा में इशिता किशोर (रोल नम्बर 5809986) ने पूरे देश में पहला स्थान पाया है। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंर्तराष्ट्रीय संबंध के साथ परीक्षा पास की है। उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र(ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया है।
यूपीएससी, सीएसई 2022 परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर रहीं इशिता किशोर हमेशा से टॉपर रही है। एयरफोर्स बालभारती स्कूल और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली से पढ़ी इशिता ने बचपन में ही ठान लिया था कि वह आईएएस अधिकारी बनेगी।
तीसरे प्रयास में मिली कामयाबी
इश्तिा किशोर के पिता एयरफोर्स में अधिकारी है और पूरा परिवार ग्रेटर नोयडा में रहता है। इशिता ने वर्ष 2014 में बालभारती से 12वीं की पढ़ाई पूरी की इसके बाद 2017 में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। यूपीएससी परीक्षा में यह उनका तीसरा अटेंप्ट था।
पिता को देखकर तय किया टारगेट
इशिता आज रिजल्ट का इंतजार कर रही थी। लेकिन उन्हें ये अंदाजा नहीं था कि वह ऑल इंडिया टॉपर बनेगी। जैसे ही रिजल्ट आया तो उनका नाम चारो ओर छा गया। उन्होंने अपनी मां को यह बात बताई तो वह भी खुशी से झूमने लगीं। इश्तिा ने बताया कि मैंने अपने पिता को हमेश देशसेवा में तत्पर देखा है। इसलिये बचपन में ही मुझे पिता को देखकर ख्याल आ गया था कि मैं भी बड़ी हो कर देशहित में ही कोई ऐसा जॉब करूंगी जिससे पापा की तरह वतन की सेवा कर सकूं।
घर पर रहकर की पढ़ाई
इशिता ने बताया कि उन्होंने यूपीएससी के लिए घर से ही पढ़ाई की. उनके ऑप्शनल सब्जेक्ट पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन थे. तीसरा अटेंप्ट था तो क्या ऐसा महसूस हो रहा था कि इस बार आपका चांस है? इशिता ने कहा कि इंटरव्यू के वक्त उम्मीद सभी एस्पिरेंट्स रखते हैं. काफी मेहनत की थी तो मुझे ये तो यकीन था कि इस बार निकाल दूंगी.
आज जारी हुए रिजल्ट
सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा, 2022 का आयोजन 05 जून, 2022 को किया गया था. इस परीक्षा के लिए कुल 11,35,697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,73,735 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. सितंबर, 2022 में आयोजित लिखित (मेन्स) परीक्षा में उपस्थित होने के लिए कुल 13,090 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए थे. कुल 2,529 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई हुए थे. फाइनल रिजल्ट आज 23 मई को जारी हुए हैं.
UPSC CSE 2022 Toppers list
1 5809986 इशिता किशोर
2 1506175 गरिमा लोहिया
3 1019872 उमा हरति एन
4 0858695 स्मृति मिश्रा
5 0906457 मयूर हजारिका
6 2409491 गहना नव्या जेम्स
7 1802522 वसीम अहमद भट
8 0853004 अनिरुद्ध यादव
9 3517201 कनिका गोयल
10 0205139 राहुल श्रीवास्तव
11 3407299 परसंजीत कौर
12 6302509 अभिनव सिवाच
13 2623117 विदुषी सिंह
14 6310372 कृतिका गोयल
15 6802148 स्वाति शर्मा
16 6017293 शिशिर कुमार सिंह
17 0840388 अविनाश कुमार
18 0835555 सिद्धार्थ शुक्ला
19 0886301 लघिमा तिवारी
20 7815000 अनुष्का शर्मा
21 6911938 शिवम यादव
22 5005936 जी वी एस पवनदत्ता
23 0878394 वैशाली
24 0860215 संदीप कुमार
25 0504073 सांखे कश्मीरा किशोर
26 0400900 गुंजिता अग्रवाल
27 0835608 यादव सूर्यभान अच्छेलाल
28 3528300 अंकिता पुवार
29 0826762 पौरुष सूद
30 5409668 प्रेक्षा अग्रवाल
31 0824362 प्रियांशा गर्ग
32 5902868 नितिन सिंह
33 0853450 तरुण पटनायक मदाल
34 2634092 अनुभव सिंह
35 0850467 अजमेरा संकेत कुमार
36 1913276 आर्या वी एम
37 2605780 चैतन्य अवस्थी
38 0844833 अनूप दास
39 5407096 गरिमा नरूला
40 8201151 श्री साई आश्रित शखमुरि
41 5800842 शुभम
42 0802775 प्रनिता दास
43 6401503 अर्चिता गोयल
44 1521306 तुषार कुमार
45 0841168 नारायणी भाटिया
46 2636058 मनन अग्रवाल
47 0888259 गौरी प्रभात
48 1500993 आदित्य पाण्डेय
