जी-20 बैठक में आसमान से लेकर जमीन और पानी पर हैं पहरा
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में आज से जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद यह पहला बड़ा अर्तराष्ट्रीय कार्यक्रम हो रहा है। जिसमें जी-20 देशों के 60 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। श्रीनगर में जी-20 बैठक से पूर्व अंर्तराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। जबरवन पहाडि़यों से लेकर डल झील से श्रीनगर तक सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा है।
जल, थल और नभ पर है पहरा
एनएसजी की ड्रोन-रोधी टीमें सतत् आसमान से निगरानी कर रही है। नौसेना के मरीन कमाण्डों डल झील पर गशत कर रहे हैं और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी जमीन पर निगरानी रख रहे हैं। 3 दिवसीय जी-20 कार्यकारी समूह की टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक के लिये श्रीनगर शहर को संजाया गया है। जबकि कश्मीर घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह हाईस-प्रोफाइल कार्यक्रम शांतिपूर्व संपन्न हो सके। श्रीनगर हवाइअड्डे से शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर () के बैठक स्थल तक के मार्ग को दीवारों पर जी-20 लोगों लगाया गया है और प्रतिनिधियों के स्वागत के लिये बड़े पैमान पर होर्डिंग्स लगाये गये है।
