तेज आंधी-बारिश से टूटा पुरी-हावड़ा वंदे भारत का शीशा, गुल हुई बिजली, सोमवार तक रद्द

ओडिशा. भारत की सबसे अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस लगातार एक के बाद एक हादसों का शिकार हो रही है। इस बार ट्रेन प्राकृतिक आपदा का शिकार हुई है। रविवार को भारी बारिश और तूफान के कारण पुरी-हावड़ा रूट पर हादसा हो गया है। भारी बारिश में एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन के शीशे पर एक पेड़ की शाखा गिर गई। इसमें ट्रेन का शीशा टूट गया। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा ओडिशा के जाजपुर जिले में शाम करीब 4:45 बजे बैतरणी रोड और मंजुरी रोड स्टेशनों के बीच हुआ है। राहत की बात यह है कि इसमें कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।

पेंटोग्राफ टूटने से ट्रेन की गुल हुई बिजली
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, तूफानी बारिश के कारण ट्रेन के आगे के हिस्से को भी कुछ नुकसान हुआ है। हादसे की वजह से ट्रेन का पेंटोग्राफ भी टूट गया। पुरी हावड़ा वंदे भारत से वंदे भारत एक्सप्रेस भारी बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आ गई। ओवरहेड लाइनों पर भी पेड़ गिर गए है। इसके बाद बिजली का कनेक्शन पूरी तरह से काट दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *