बलिया गांव के नाव पलटने 3 लोग गंगा नदी में डूबे

बलिया. उत्तरप्रदेश के बलिया में शहर से कुछ दूरी पर माल्देपुर गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ी घटना घटी है। ऐसा बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है। इसमें महिलायें भी शामिल है। हादसे के समय नाव में 50 से अधिक लोग सवार थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हैबतपुर नरेन्द्र राय के मुताबिक नाव की उचित व्यवस्था नहीं थी। सोमवार को मुंडन संस्कार के बीच गंगा नदी में नाव हादसा हो गया है। अभी गोताखोर के मौके पर पहुंचने की सूचना आई है।
प्रशासन के साथ स्थानीय लोग बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। वहीं पीपा पुल बंद कर दिया गया है। ताकि कोई परेशानी न हो । वहीं सीएमएस जिला अस्पताल के अनुसार 4 महिलाओं की मौत हुई है। मुंडन संस्कार के बीच माल्देपुर मोड़ के पास हैबतपुर घाट में नाव गंगा नदी में पलट गयी।
अपडेट जारी……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *