बृजभूषण सिंह नार्को टेस्ट के लिए तैयार, बोले पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का भी टेस्ट हो
हरियाणा. भाजपा सांसद और रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि वह नार्को टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर कराने के लिए तैयार हैं। बस शर्त यह है कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का भी ये टेस्ट होना चाहिए। अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं, तो प्रेस बुलाकर घोषणा करें। बृजभूषण ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा- मैं उनको (बजरंग ओर विनेश को) वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिए तैयार हूं। बृजभूषण शरण सिंह अपनी बात पर पहले भी कायम थे, आज भी कायम है और हमेशा कायम रहेंगे।
शनिवार को सांसद ने कही थी सुसाइड वाली बात
आज जो चाहे, जिसकी चाहे जिंदगी बर्बाद कर दे। अगर कोई जिद करके झूठ बोलने पर उतारू हो जाए, तो किसी की भी जिंदगी को बर्बाद कर सकता है। मेरे भाइयों, मेरा इशारा समझो। एक आंकड़ा आया है कि प्रति घंटे 200 नौजवान आत्महत्या करते हैं। इस कानून के कारण अपनी जीवन-लीला समाप्त कर रहे हैं। मैं 2014 में ही राजनीति से संन्यास लेना चाहता था। बहराइच में मिलकर गृह मंत्री अमित शाह से कहा था कि मुझे संन्यास ले लेना चाहिए। उन्होंने मुझे संन्यास नहीं लेने दिया था, इसलिए मैं राजनीति में सक्रिय हूं। यह बात कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और
दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं तो CBI जांच करा लो
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली में लगातार 9वें दिन धरना जारी है। वहीं, गोंडा में अपने पैतृक आवास पर बृजभूषण ने कहा, “भले ही मुझे फांसी पर चढ़ा दो, लेकिन गेम को मत रोको। खेल की गतिविधि आपकी वजह से रुकी हुई है। 4 महीने से खेल बंद हैं।
