उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
भोपाल. मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा का स्टार चेहरा मानी जाने वाली उमा भारती की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के कारण उमा भारती को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उमा भारती ने खुद ट्वीट कर अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी साझा की है। बता दें कि 14-15 मई को भी उमा भारती की तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
ट्वीट कर दी तबीयत खराब होने की जानकारी
तबीयत खराब होने की जानकारी खुद उमा भारती ने ट्वीट कर साझा की है। उन्होंने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए हैं।
