बीजापुर में नक्सली और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, 2 जवान घायल
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। इस मुठभेड़ में कोबरा 202 बटालियन के दो जवानों के जख्मी होने की जानकारी मिल रही है । सूचना मिली है कि घायल जवानों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए जाने की तैयारी चल रही है।

मिली जानकारी अनुसार घायल जवानों के नाम नकुल और मोहम्मद शाहीद है। एसपी सहित सीआरपीएफ के आला अधिकारी जिला चिकित्सालय बीजापुर पहुंचे। पूरा मामला गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार क्षेत्र की है।
